फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   threw ballot boxes in pond

मतपेटियां लूट तालाब में फेंकी

Mon, 07 Dec 2015 11:07 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

दो मतपेटियां लूटकर तालाब में फेंक दीं। सहमे मतदान कर्मियों ने जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया तो दबंगों ने दरवाजा तोड़कर पीठासीन अधिकारी की पिटाई कर दी। बूथ पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन


किसी तरह पुलिस कर्मी जान बचाकर भाग निकले। उन्हें चोटें भी आईं। सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी ने मोर्चा संभाला। घटना को अंजाम देने में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। पुलिस ने एक प्रधान प्रत्याशी को गिरफ्तार करने के साथ ही 17 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


खैराबाद में मंसूरपुर ग्राम पंचायत के रसूलपुर गांव के पोलिंग स्टेशन पर सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा था। इसी बीच प्रधान पद के प्रत्याशी दयाराम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से फर्जी वोटिंग की शिकायत की। प्रत्याशी की शिकायत को जब अनसुना कर दिया गया तो उसने गांव पहुंचकर फर्जी वोटिंग की बात फैला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद करीब 70 महिलाओं समेत करीब 150 लोगों ने पोलिंग बूथ पर हंगामा शुरू कर दिया। बवाल होते देख मतदान कर्मियों ने पोलिंग स्टेशन संख्या-208 के दरवाजे बंद कर लिए। उधर, बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी बलवाइयों को रोकने लगे तो ग्रामीण उग्र हो गए।

इन लोगों ने पोलिंग स्टेशन के दरवाजे तोड़ दिए और मतपेटियां लूट लीं। दो मतपेटियों को उठाकर पास के ही तालाब में फेंक दिया। विरोध करने पर पीठासऱ्ीन अधिकारी अशोक कुमार की जमकर पिटाई की। ग्रामीणों को काबू में करने की कोशिश कर रहे सिपाहियों पर पथराव कर दिया।

साथ ही लाठियों से पिटाई कर दी। सिपाही किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे। इस दौरान कई पुलिस कर्मी चोटिल भी हुए। यह खबर जब जिला मुख्यालय तक पहुंची तो डीएम व एसपी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तक तक उपद्रवी भाग चुके थे।

इसके बाद पुलिस ने गांव के कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी दयाराम समेत 17 लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी जेपी सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
....
निवर्तमान महिला प्रधान ने मतपेटी में डाला पानी, गिरफ्तार
खैराबाद की भवानीपुर ग्राम पंचायत के सहसापुर गांव में भी एक महिला प्रत्याशी ने मतपेटी में पानी डाल दिया। इससे कुछ देर मतदान प्रभावित रहा। बताते हैं कि यहां निवर्तमान महिला प्रधान मुन्नी देवी ने एक पोलिंग स्टेशन में बोतल में भरे पानी को मतपेटी में डाल कर चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की।

इस दौरान कुछ देर मतदान प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ रामकोट कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि भवानीपुर की निवर्तमान प्रधान मुन्नीदेवी ने सहसापुर में एक पोलिंग स्टेशन के अंदर मतपेटी में पानी भर दिया।


जिसे कुछ देर के लिए चुनाव प्रभावित रहा, लेकिन बाद में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओ का कहना है कि मुन्नी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed