फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three scorched including cooks due to cooker burst in school

विद्यालय में कुकर फटने से रसोइयां समेत तीन झुलसे

Thu, 06 Oct 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three scorched including cooks due to cooker burst in school
रामकोट/ इमलिया सुल्तानपुर। थाना रामकोट इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय कुकर फटने से रसोइयां सहित तीन लोग झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

रामकोट थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में गुरुवार सुबह बच्चों के लिए खाना बनाया जा रहा था। अचानक भट्ठी पर रखा कुकर अधिक दबाव होने के कारण फट गया। इसकी चपेट में आने से रसोइयां जगन्नाथ (50) समेत, पुष्पा देवी (45) व चन्द्राणी (50) झुलस गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। आननफानन में अन्य स्टाफ ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि तीनों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी लगने से फट गया सिर
बताया जा रहा है कि कुकर का प्रेशर इतना अत्यधिक था कि फटने के बाद उसकी सीटी लगने से रसोइए का सिर फट गया। उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया है कि चोट अत्यधिक गहरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed