फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three people unconscious due to poisonous gas

कुएं में जहरीली गैस से तीन बेहोश

Mon, 11 Jul 2016 11:51 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 11 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three people unconscious due to poisonous gas
- फोटो : amar ujala
कुएं की सफाई करने उतरा एक ग्रामीण जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। यह देख उसका बेटा और भाई भी कुएं में उतर गए। ये दोनों भी कुएं में बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने किसी तरह तीनों को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड टीम ने कुएं गैस निकलवा कर पानी भरवा दिया है। शहर कोतवाली इलाके के बड़ागांव में एक पुराना कुंआ है। इससे लोग पानी नहीं निकालते हैं, लेकिन वहीं का निवासी युनुस सांप काटने पर झाड़-फूंक करता है। जिसके लिए उसे कुएं से पानी निकालने की जरूरत होती है।
विज्ञापन


इसी वजह से युनुस कुएं को साफ करना चाहता था। कुएं की सफाई के लिए वह उसमें उतर गया। उसकी मदद में बेटा व भाई भी वहीं खड़े थे। इस दौरान कुएं से जहरीली गैस निकलने लगी। जिससे उसकी चपेट में आकर युनुस कुएं में ही गिर गया। यह देखकर पहले उसका बेटा नफीस और फिर भाई शमशेर भी कुएं में उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहुंच कर दोनों भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। जानकारी होते ही वहां ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुएं में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करने के साथ ही पुलिस व दमकल टीम को सूचना दी। इस बीच ग्रामीणों ने कुएं में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाल लिया।


दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कुएं से गैस निकाली और उसे पानी से भरवा दिया। ग्राम प्रधान लतीफ का कहना है कि कुंआ पुराना है। जिससे उसकी सफाई करते समय गांव निवासी युनुस, उसका बेटा नफीस व भाई शमशेर बेहोश गए थे, लेकिन उनकी हालत पूरी तरह ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed