फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three people injured in accidents

हादसों में तीन लोग जख्मी

Sat, 04 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three people injured in accidents
सीतापुर। थानगांव इलाके में जहां एक आरक्षी की कार से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए, वहीं महोली कोतवाली इलाके में नेरी के पास पुलिस की जीप से टकरा कर शाहजहांपुर का एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

थानगांव क्षेत्र का निवासी रामजी तिवारी अपने साथी प्रगट सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर गुड़ैचा जा रहा था। इसी दौरान महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर थानगांव थाने में तैनात आरक्षी महेश पाल की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग जख्मी हो गए। इनको निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर संजीव कुशवाहा का कहना है कि घटना हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा शाहजहांपुर निवासी युवक राजेश कुमार शनिवार को बाइक पर सवार होकर शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। महोली इलाके में नेरी के पास बाइक सवार पेट्रोलिंग कर रही पुलिस जीप से जा टकराया। जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी महोली से जिला अस्पताल भेजा गया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र शर्मा का कहना है कि बाइक सवार खुद पुलिस की गाड़ी में जा घुसा था। वह नशे में था। उसको इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed