फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three lakh devotees took a holy dip on Sattuwai Amavasya

Sitapur News: सतुवाई अमावस्या पर तीन लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mon, 28 Apr 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 28 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three lakh devotees took a holy dip on Sattuwai Amavasya
नैमिषारण्य (सीतापुर)। वैशाख मास की सतुवाई अमावस्या पर नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं की आस्था की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन पूजन कर पुण्य कमाया। सत्तू दान करके पुजारियों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

चक्रतीर्थ और गोमती में रविवार भोर से ही स्थानीय व गैर जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने स्नान, पूजन, दान कर्म शुरू कर दिया था। अमावस्या पर सत्तू दान का विशेष महत्व है। जिसके चलते श्रद्धालुओं ने स्नान दर्शन के बाद परंपरा के अनुसार सतुवा का दान किया। अमावस्या पर भक्तों ने पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध आदि पितृकर्म भी किए। श्रद्धालुओं ने चक्रकुंड से लेकर गोमती में स्नान किया।
विज्ञापन

इसके बाद श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति मां ललिता देवी मंदिर, सूत गद्दी, देव-देवेश्वर मंदिर, हनुमान गढ़ी, कालीपीठ, व्यास गद्दी, देवपुरी आदि मंदिरों में जाकर माथा टेका और पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। सतुवाई अमावस्या पर मांग को देखते हुए नैमिष में जौ का सत्तू 100 रुपये प्रति किलो व चने का सत्तू 150 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दान में नहीं मिलता सत्तू
तीर्थ पुरोहित सुशील दीक्षित ने बताया पहले की तरह अब सतुवाई अमावस्या पर दान में बहुत कम ही सत्तू मिलता है। पहले 10 किलो तक सत्तू मिल जाता था ,मगर अब 2 से 3 किलो ही सत्तू मिल पाता है। मौजूदा समय में सत्तू महंगा होने की वजह से लोग अब कम ही दान करते हैं। अब या सतुवाई अमावस्या सिर्फ नाम के लिए रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed