फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three cattle were killed after being hit by a train; the crossing remained closed for 15 minutes.

Sitapur News: ट्रेन से कटकर तीन मवेशी मरे, 15 मिनट बंद रही क्रॉसिंग

Fri, 19 Dec 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three cattle were killed after being hit by a train; the crossing remained closed for 15 minutes.
सीतापुर। अटरिया क्षेत्र स्थित टिकौली रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार शाम रेलवे ट्रैक पर आपस में लड़ रहे तीन मवेशी मुंबई-सीतापुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मुंबई से सीतापुर जंक्शन जा रही एक्सप्रेस ट्रेन शाम करीब पांच बजे जैसे ही अटरिया के निकट पहुंची, रेलवे ट्रैक पर लड़ रहे मवेशी उसकी चपेट में आ गए। मवेशियों के शव ट्रेन के इंजन में फंसकर करीब दो सौ मीटर तक घसीटते चले गए। इस कारण चालक को गेट संख्या 41 के पास ट्रेन रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

ट्रेन के करीब 15 मिनट तक खड़े रहने और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और इंजन में फंसे अवशेषों को हटाकर ट्रैक साफ किया। इसके बाद ट्रेन को सीतापुर के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड और हादसे के कारण लेट हुई ट्रेन
मोहिबुल्लापुर से चली एक्सप्रेस ट्रेन, जो कड़ाके की ठंड के बावजूद केवल छह मिनट की देरी से चल रही थी, हादसे के बाद 42 मिनट विलंब से गंतव्य की ओर बढ़ी। शाम 4:29 बजे आने वाली यह ट्रेन इस व्यवधान के कारण सीतापुर जंक्शन पर 22 मिनट की देरी से पहुंची। इसी प्रकार, डालीगंज से चलकर मैलानी जाने वाली डालीगंज-मैलानी पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से 21 मिनट की देरी से सीतापुर जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed