{"_id":"6ab17bf84c0799cca3018954","slug":"death-of-woman-after-childbirth-negligence-in-treatment-alleged-sitapur-news-c-102-1-slko1053-164396-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
Tue, 22 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
हरगांव। प्रसव के तीन दिन बाद इलाज के दौरान सोमवार को प्रसूता की मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मल्लापुर निवासी शबाना (31) ने तीन दिन पहले सीएचसी हरगांव में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। इसके बाद शबाना की हालत बिगड़ने पर उसे लखीमपुर खीरी के ट्रामा सेंटर ओयल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
शबाना का मायका तंबौर क्षेत्र के दतुनी गांव में है। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मल्लापुर पहुंचे और हंगामा करने लगे। थाना प्रभारी आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।