फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thousands goods ashes into flames

लपटों में हजारों का सामान राख

Fri, 13 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Thousands goods ashes into flames
लगी आग - फोटो : Amarujala

हरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लपटों में घर व उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल दस्ते के समय से पहुंचने के कारण अन्य घर चपेट में आने से बच गए। हरगांव के ग्राम शिवरहा निवासी सीताराम के घर में आग लग गई।

विज्ञापन


देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। पहले तो परिवार ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें बेकाबू होते देख परिवार के सदस्य जान बचाकर निकल भागे। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास के साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर व उसमें रखे रुपये, कपड़े, बर्तन, जेवर, अनाज आदि सामान जलकर राख हो चुका था। करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed