{"_id":"5efcc5668ebc3e42be64e985","slug":"thousands-flown-from-three-shops-sitapur-news-lko5286779182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ तीन दुकानों से हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ तीन दुकानों से हजारों का माल उड़ाया
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। नीलगांव मार्ग पर छावन चौराहे पर एक ही रात में चोरों ने ताबड़तोड़ तीन दुकानों से हजारों का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
अटरिया इलाके में नीलगाव मार्ग पर छावन चौराहे पर क्षेत्र के ही कीतरपुर निवासी प्रमोद पांडेय की देशी शराब की लाइसेंसी दुकान है। सोमवार की रात सेल्समैन राजाराम व राहुल निवासी दुकान बंद कर घर खाना खाने चले गए थे। तभी चोरों ने दुकान का शटर नीचे से तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए।
चोरों ने वहां बिक्री की रखी 10 हजार की नकदी व देशी शराब चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में ही गनेरा निवासी नरेंद्र यादव की मिठाई की दुकान सहित दो दुकानों का शटर तोड़ 45 सौ रुपये की नकदी, गैस सिलेंडर, चूल्हा व बर्तन चोरी कर लिये। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
चोरी की इन घटनाओं से पुलिस सक्रियता पर सवार उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस इस ओर गश्त करने का दावा भी करती है, लेकिन इसके बाद भी चोरों ने पुलिस की लापरवाही का फायदा उठा चोरी की वारदात अंजाम दे डाली। इन घटनाओं से थाना पुलिस को अवगत करा दिया गया है। एसओ कृष्ण मोहन सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।