फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   This week may be rainy rain

इस हफ्ते हो सकती है झमाझम बारिश

Mon, 01 Jul 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
This week may be rainy rain
सीतापुर। काले बादलों ने रविवार सुबह से ही आसमान में डेरा जमा लिया। जिले के कई इलाकों में हल्की बौछारें भी पड़ी। बदली से मौसम सुहाना हुआ तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। बादलों के लौटने से बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को मायूस होना पड़ा। दोपहर बाद सूरज भी निकला, मगर बादलों के कारण धूप हल्की रही।
विज्ञापन

इस सप्ताह झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पूरी तरह से आ सकता है। पिछले एक पखवाड़े से मौसम का मिजाज स्थिर नहीं है। जून माह के आखिरी सप्ताह में आसमान में बादल छाने और बारिश से दो-तीन दिनों तक मौसम खुशनुमा बना रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद आसमान साफ होने पर चिलचिलाती धूप ने अधिकतम तापमान में इजाफा किया तो एक बार फिर लोग भीषण गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम के मिजाज में अब फिर से करवट ली है। शनिवार की रात से आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। जिले के कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। लिहाजा, शहर के पार्को में रौनक नजर आई। बादल सिर्फ तरसाकर बरसे बगैर चले गए। फिर आसमान साफ होने से सूर्यदेव ने भी दर्शन दिए। हल्की धूप से उमस बढ़ गई। पंखे व कूलर चलने पर भी लोगों के शरीर से पसीना निकलता रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पूरी तरह से आने की उम्मीद है। 4, 5 व 6 जुलाई को झमाझम बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed