{"_id":"687403a6e460de84700a0cd4","slug":"this-time-11-gram-panchayats-were-reduced-sitapur-news-c-102-1-slko1052-136286-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ...इस बार कम हो गईं 11 ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ...इस बार कम हो गईं 11 ग्राम पंचायतें
Mon, 14 Jul 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में 1599 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था। इसके बाद निकाय चुनाव होने के कारण परिसीमन की वजह से 11 ग्राम पंचायतें घट गई हैं। इससे इस बार 1588 ग्राम पंचायतों में ही चुनाव होगा।
अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी हो गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना, सर्वेक्षण और हस्तलिखित मसौदा तैयार करेंगे। इनके कार्य की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा। पुनरीक्षण के दरम्यान ग्राम पंचायतों के वार्डों का निर्धारण कर उनकी मैपिंग की जाएगी। बीते पंचायत चुनाव की अपेक्षा इस बार ग्राम पंचायतों की संख्या घटी है।
विज्ञापन
वर्ष 2021 के चुनाव में 1599 ग्राम पंचायतों के प्रधान और 20 हजार से अधिक सदस्य पद के लिए चुनाव कराया गया था। इसके बाद शासन के निर्देश पर निकायों के परिसीमन का कार्य किया गया। इससे निकाय से सटे गांवों को निकाय की सीमा में ले लिया गया जिससे ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 1588 रही गई है। इस बार इन्ही ग्राम पंचायतों के प्रधान चुने जाएंगे।
वर्ष 2021 के पंचायत चुनावों में ग्राम पंचायतों की संख्या 1599
ग्राम पंचायत के वार्डों की संख्या 20202
वर्तमान में ग्राम पंचायतों की संख्या 1588
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 978
जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 79
न्याय पंचायतों की संख्या 219
बीते चुनाव में मतदाताओं की संख्या 3065731