{"_id":"68093c21b9fd208b03097854","slug":"thieves-stole-goods-worth-ten-lakhs-from-nine-houses-sitapur-news-c-102-1-slko1055-130754-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चोरों ने नौ घराें से दस लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चोरों ने नौ घराें से दस लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। कस्बे में मंगलवार देर रात चोरों ने नौ घरों पर धावा बोलते हुए करीब दस लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बे में गोला मार्ग पर अधिवक्ता विनोद मिश्रा के घर में चोर घुसे, और आंगन में लगा बल्ब निकाल लिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोलकर वहां रखी पर्स व पैंट में रखी करीब 20 हजार की नकदी पार कर दी। इसके बाद पुरवा पर जाकर भल्लर, सलीम, जियाउद्दीन, छोटे, शेरजी, अब्दुल वाहिद, मोलहे व नरपति के घरों से करीब डेढ़ लाख की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब दस लाख का माल पार कर दिया। बुधवार सुबह पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
दो दिन पहले ही हुई थी चोरी
बीते रविवार को बिसवां के मोहल्ला गोपालनगर में भी चोरी हुई थी। यहां के निवासी अनुज श्रीवास्तव परिवार के साथ लहरपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। चोरों ने दिन में ही घर का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद व करीब दो लाख रुपये के जेवर पार कर दिए थे। इस मामले में अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा-रात भर होती है गश्त
थाना इमलिया सुल्तानपुर वारदात स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर है। गांव में विकास खंड कार्यालय, अस्पताल, बैंक व व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। इसीलिए वहां पर पुलिस पिकेट भी स्थापित है। पिकेट में सिपाही व दो होमगार्डों की तैनाती रहती है। पुलिस का दावा है कि पिकेट व पुलिस की गाड़ी से रात भर गश्त होती है। हालांकि, नौ घरों को निशाना बनाने वाले बेखौफ चोरों ने पुलिस के दावे को खोखला साबित कर दिया है।