फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thieves stole goods worth 20 lakhs from the houses of two businessmen

Sitapur News: चोराें ने दो व्यापारियों के घर से 20 लाख का माल उड़ाया

Sat, 26 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 26 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth 20 lakhs from the houses of two businessmen
सीतापुर। बिसवां इलाके में चोरों ने बृहस्पतिवार रात दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाया। चोरों ने दोनों घरों से करीब 20 लाख रुपये का माल पार कर दिया। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की व साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

कस्बा सांडा निवासी दवा व्यापारी शिवकुमार वर्मा के मुताबिक उनके घर में रात करीब 12 बजे चोर घुस गए। चोर घर की दूसरी मंजिल के दरवाजे को तोड़कर कमरों में घुस गए। इसके बाद सेफ और अलमारियों के तालों को तोड़कर 70 हजार रुपये, सोने-चांदी के साथ हीरे के जेवरात समेत करीब दस लाख का माल पार कर दिया। रात में ही करीब तीन बजे गृहस्वामी को घटना की जानकारी हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो सांडा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। चोरों ने दवा व्यापारी के घर के ठीक सामने स्थित मिठाई व्यापारी मुन्नालाल के घर को भी निशाना बनाया। चोर घर की छत से घुसे और जीने में लगे चैनल का ताला तोड़ दिया। यहां भी चोरों ने अलमारी के लॉक तोड़ दिए और बक्सों से दो लाख रुपये, करीब आठ लाख के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सुबह करीब आठ बजे गृहस्वामी को घटना की जानकारी हो पाई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले दवा और फिर मिठाई व्यापारी के घर को निशाना बनाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिन भर मोहनल्ले में जमावड़ा लगा रहा। सीओ बिसवां सतीश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed