फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thief entered the house, old woman died under suspicious circumstances

Sitapur News: घर में घुसा चोर, संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत

Tue, 16 Jan 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 16 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Thief entered the house, old woman died under suspicious circumstances
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के बेहटी पुरवा मोहल्ले में रविवार देर रात घरवालों ने घर में घुसे एक चोर को पकड़ लिया। उसने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। शोरगुल के बीच गृहस्वामी की मां की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकाें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत की बात कह रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बेहटी पुरवा निवासी श्रीपाल रविवार रात को परिजनों संग घर में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे घर के अंदर किसी के होने की आहट मिली। जिससे घर के लोग जाग गए। तभी घर में घुसा युवक भागने लगा, जिसे घरवालों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घरवालों ने उसके पास से एक स्प्रे का डिब्बा बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में मोहल्लेवासी जमा हो गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली लेकर चली गई।
विज्ञापन

इसी बीच श्रीपाल की मां सुंदरी (60) की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत खराब हो गई। परिजन उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही विधिक कार्रवाई होगी। वहीं, पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed