{"_id":"66c249bd41228c6c650917d7","slug":"there-was-chaos-after-hearing-the-news-of-brothers-death-sitapur-news-c-102-1-slko1037-117735-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: भाई की मौत की खबर सुनते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: भाई की मौत की खबर सुनते ही मचा कोहराम
Mon, 19 Aug 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मोहित की मौत व सत्यपाल के घायल होने की खबर जैसे ही पुलिस वालों ने घरवालों को दी, घर में चीख पुकार मच गई। सबसे छोटा भाई अनमोल फफक कर रो पड़ा। बोला हाय भगवान यह क्या कर दिया। चीख सुनकर आसपड़ोस के लोग भी जमा हो गए। पड़ोसियों ने अयोध्या जाने के लिए वाहन का इंतजाम किया। छोटा भाई अपने परिजनों के साथ कुछ ही देर में अयोध्या रवाना हो गया।
थानगांव के ईंटगांव निवासी मोहित (27) रविवार को एक पिकअप पर सवार अयोध्या से लखनऊ आ रहा था। रविवार सुबह अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र में मऊ शिवाला के पास हादसा हुआ। जिसमें एक अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
मोहित का भाई सत्यवान व थानगांव के ही नंदपुर थौरा निवासी शैलेंद्र मिश्र भी घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। शैलेंद्र के भाई देवेंद्र ने बताया ये सब लोग एक इवेंट कंपनी में लखनऊ में कई सालों से काम करते थे।
विज्ञापन
देवेंद्र इस कंपनी का सुपरवाइजर है। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर थानगांव आया था। ये लोग अयोध्या में कंपनी की तरफ से एक दिन पहले काम करने गए थे। घटना के बाद अयोध्या पुलिस ने सीतापुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए है। एसओ हनुमंतलाल तिवारी ने बताया कि परिजनों को अवगत करा दिया गया था।
चार बीघा खेती पर निर्भर थे तीन भाई
सुपरवाइजर देवेंद्र ने बताया कि मोहित के पास महज चार बीघा जमीन थी। मोहित के साथ ही उसके दो अन्य भाई सत्यवान और अनमोल भी इसी जमीन पर निर्भर थे। आजीविका चलाने के लिए मोहित और उसका बड़ा भाई सत्यवान नौकरी करते थे। ये सभी लोग गांव में ही रहते थे। जब भी कंपनी में काम होता था तो वह चले जाते थे। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जब तक सत्यवान ठीक नहीं हो जाता तक अकेले अनमोल पर ही परिवार की पूरी जिम्मेदारी है।