{"_id":"690a4933606c61ae670f1e94","slug":"there-is-a-jam-on-the-sugar-mill-road-people-are-troubled-sitapur-news-c-102-1-stp1003-143515-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शुगर मिल मार्ग पर लग रहा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शुगर मिल मार्ग पर लग रहा जाम, लोग परेशान
Wed, 05 Nov 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। केशरीगंज बाजार से निकलने वाले ओवरलोड गन्ना लदे ट्रकों के चलते मंगलवार को लंबा जाम लग गया। इसके चलते छोटे बड़े दर्जनों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। वाहनों में सवार लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।
मिल का पेराई सत्र शुरू हो जाने के कारण दिन भर गन्ना लदे ट्रक केशरीगंज बाजार से होकर हरगांव शुगर मिल जाते हैं। केशरीगंज बाजार में दोनों तरफ लगने वाली दुकानों के कारण लगभग 600 मीटर मार्ग काफी संकरा हो जाता है। ऐसे में भारी वाहनों व गन्ना लदे ट्रकों के कारण दिन भर में कई बार घंटों जाम में फंस कर राहगीरों को परेशानी उठाना पड़ती है। ऐसे में हरगांव, लखीमपुर व भदफर जाने के लिए वाहनों को केशरीगंज बाजार से होकर निकलना पड़ता है।
जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण बीते कई वर्षों से गन्ना पेराई का काम शुरू होते ही केशरीगंज बाजार के व्यापारी व स्थानीय निवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके बावजूद इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने को लेकर कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय निवासी रमा निकेत सिंह, महेंद्र अवस्थी, सुधाकर मिश्रा व प्रदीप जैन आदि ने बताया कि गन्ना लदे ट्रकों व भारी वाहनों को अगर केशरीगंज तिराहे के निकट बने वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त कराकर निकाला जाएं तो इस परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। मनोज गुप्ता, जय सिंह, संजय शुक्ला, शिव शंकर गुप्ता ने मांग की कि जब तक वैकल्पिक मार्ग का इंतजाम नहीं होता तब तक वर्तमान रूट पर ही पुलिस की ड्यूटी लगाकर भारी वाहनों को एक-एक कर निकाले जाने से भी जाम की परेशानी से बचा जा सकता है।