{"_id":"69629cab032f1b64560a9f69","slug":"theft-in-three-shops-goods-worth-lakhs-taken-away-sitapur-news-c-102-1-slko1055-147950-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन दुकानों में चोरी, लाखों का माल समेट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन दुकानों में चोरी, लाखों का माल समेट ले गए
Sun, 11 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
मानपुर। कटरा चौराहे पर स्थित तीन दुकानों को शुक्रवार रात चोरों ने खंगाला। सुबह होने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। चौराहे पर बनी दुकानों में चोरी होने से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
रमईपुर निवासी हरीशंकर रस्तोगी के अनुसार वह कटरा चौराहे पर जेवरों की मरम्मत का काम करते हैं। चोरों ने उनकी दुकान से पायल समेत करीब एक लाख का माल पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने बिराहिमबाद निवासी नसीम की बाइक रिपेयरिंग की दुकान को निशाना बनाया।
चोरों ने यहां से बाइक बनाने में उपयोग होने वाले पुर्जे के साथ करीब एक लाख का माल पार कर दिया। चौराहे पर ही सधुवापुर निवासी प्रदीप की दुकान है। यहां से चोरों ने 20 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ितों को शनिवार सुबह चोरी होने का पता चला। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
नकब लगाकर नकदी व जेवर उड़ाए
सीतापुर। संदना के बैशनपुरवा गांव रालामऊ मजरा स्थित एक घर को निशाना बनाया। गांव निवासी प्रमोद के अनुसार रात में नकब लगाकर घर में घुसे चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व दस हजार रुपये की नकदी पार कर दी। सुबह होने पर पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए जेवरों की कीमत लाखों में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाल ही में हुई चोरियों की घटनाओं का भी नहीं हो पाया खुलासा
सीतापुर। रामकोट इलाके के मैनासी सरैंया गांव में एक पुलिसकर्मी के घर में चोरी हुई थी। पीड़ित का लाखों का माल पार हो गया था। उस मामले में पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। इसके अलावा रामपुरकलां गांव में भी एक चोरी की घटना हुई थी।