{"_id":"68642616d8ec6422ec08fb8f","slug":"the-youth-made-up-a-story-of-robbery-sitapur-news-c-102-1-slko1055-135512-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवक ने लूट की रची मनगढ़ंत कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवक ने लूट की रची मनगढ़ंत कहानी
Tue, 01 Jul 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। गोंन नदी के पास मंगलवार को युवक ने लूट का आरोप लगाया। हालांकि आरोप गलत निकला। कस्बा निवासी धनंजय सिंह ने यूपी 112 को सूचना दी कि गोंन नदी पुल के पास ऑटो रिक्शा चालक ने उससे दस हजार रुपये लूट लिए हैं।
बताया कि वह अपने लखीमपुर खीरी निवासी फूफा विजयभान सिंह रुपये लेकर आया था। वह सीतापुर मुख्यालय से ऑटो मैं बैठकर जलालपुर आया। जलालपुर से ई रिक्शा से कमलापुर जा रहा था।
नदी के पास ईरिक्शा खराब हो गया। दूसरे रिक्शे के इंतजार में वह आगे बढ़ा तभी एक रिक्शा चालक ने रुपयों से भरा उसका झोला छीन लिया। सूचना पर मौके पर एएसपी, सीओ मौके पर आ गए। पूछताछ में युवक ने बयान बदलने शुरू कर दिए। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि युवक ने रुपये खर्च कर दिए थे। परिवार में इसका पता चल जाएगा, इसी डर के कारण उसने पूरी कहानी बनाई।