फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The young man shot the girl's brother

युवक ने युवती के भाई को मारी गोली

Sat, 27 Mar 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
The young man shot the girl's brother
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक युवती की शादी दूूसरी जगह होने से नाराज प्रेमी ने गुरुवार की रात नित्यक्रिया के लिए जा रहे प्रेमिका के भाई को अवैध असलहे से गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवक को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चाचा समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केेस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महोली इलाके के एक गांव में रहने वाला 25 साल का युवक गुरुवार की रात घर के बाहर बने शौचालय जा रहा था। बीच आरोप है कि इसी बीच उसे गोली मार दी गई। गोली युवक के दाहिने पैर में लगी जिसके बाद युवक मौके पर ही गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ युवक पड़ा था। परिवार के लोग उसे लेकर फौरन महोली सीएचसी पहुंचे, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि आरोपी का गांव की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। इसको लेकर दोनों लोग कुछ समय पहले घर से कहीं चले भी गए थे। हालांकि बाद में दोनों वापस आ गये। बताते हैं कि युवती के पिता ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी थी। यह बात युवती के प्रेमी को नागवार गुजरी थी। आरोप है कि इसी के चलते आरोपी ने प्रेमिका के भाई को गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोली कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी हिमांशु और समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल का कहना है कि गोली मारने वाले आरोपी की पीड़ित की बहन से प्रेम-प्रसंग था। युवती की शादी दूसरी जगह होने से नाराज होकर उसने घटना अंजाम दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed