फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The water of the barrages is increasing the worries of Ganjar residents

Sitapur News: बैराजों का पानी बढ़ा रहा गांजर वासियों की चिंता

Mon, 28 Jul 2025 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The water of the barrages is increasing the worries of Ganjar residents
सरयू में बाढ़। - फोटो : सरयू में बाढ़।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू नदी का जलस्तर रविवार को 117.30 मीटर पर स्थिर रहा। खतरे के निशान 119 मीटर से पानी 1.70 मीटर नीचे बह रहा है। हांलाकि, अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन नदी का घटता-बढ़ता जलस्तर तटवर्ती गांवों के लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। वहीं, गिरिजापुरी बैराजों से रविवार को 1.23 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। शनिवार की तुलना में 10 हजार क्यूसेक ज्यादा पानी डिस्चार्ज किया गया है। गांजर वासियों का मानना है कि ज्यादा पानी डिस्चार्ज किए जाने से सरयू का जलस्तर बढ़ने की आशंका रहती है। इसके अलावा पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक होने वाली बारिश का पानी भी नदियों में पहुंचता है। मौजूदा हालातों को देखते हुए नदी में उफान आने की संभावनाएं ज्यादा हैं। इसे लेकर अखरी, अंगरौरा, बाबाकुटी, निरंजनपुरवा, परमगोंडा समेत सरयू के कितारे बसे करीब 15 गांवों के सैकड़ों लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। संभावित बाढ़ को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं। वहीं, महमूदाबाद के तहसीलदार अनिल कुमार का कहना है कि सरयू का जलस्तर स्थिर रहना कोई परेशानी की वजह नहीं है। तटवर्ती क्षेत्र में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। तहसील प्रशासन की टीमें सक्रिय हैं। लगातार नदी के रुख की निगरानी की जा रही है। बाढ़ से निपटने की तैयारियां भी चाक-चौबंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed