{"_id":"5d13b6268ebc3e3c985fd5aa","slug":"the-waste-thrown-at-tehsil-campus-will-be-investigated-sitapur-news-lko4674353179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील परिसर में फेंका कूड़ा, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील परिसर में फेंका कूड़ा, होगी जांच
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। अधिवक्ताओं का बुधवार को भी तहसीलदार न्यायालय के समक्ष धरना प्रदर्शन जारी रहा। 24वें दिन अधिवक्ताओं का आंदोलन उग्र रहा।
तहसीलदार कार्यालय से उप जिला अधिकारी कार्यालय तक कूड़ा फेंका गया। वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्रा व प्रमोद बाजपेई ने तहसील परिसर में कूड़ा फेंकने से इंकार किया है।
उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने परिसर में कूड़ा फेंकने की जांच की बात कही। तहसीलदार के स्थानांतरण मसले को लेकर अधिवक्ता इन दिनों आंदोलनरत है। उनके आंदोलन का बुधवार को 24वां दिन था।
इस दिन धरने पर बैठे वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहर लाल मिश्र ने कहा कि अब किसी तरह के कोई भी समझौते की गुंजाइश बाकी नहीं है। आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश कुमार वर्मा, महासचिव कुंवर जितेंद्र सिंह, प्रमोद बाजपेई, देवेंद्र पांडेय, दिनेश श्रीवास्तव, उमा शंकर शुक्ला आदि उपस्थित थे।