{"_id":"66e32d7e63055b943e02adeb","slug":"the-villagers-beat-the-jackal-to-death-after-mistaking-it-for-a-wolf-sitapur-news-c-102-1-slko1037-118785-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सियार को भेड़िया समझकर ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सियार को भेड़िया समझकर ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला
Thu, 12 Sep 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
सूचना पर वन विभाग कर्मचारियों ने किया मुआयना।
कुंवरगड्डी/खैराबाद/लहरपुर/ कल्ली चौराहा। सिधौली क्षेत्र के सिंहपुर गांव में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने एक सियार को भेड़िया समझकर पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि सिधौली कस्बे से महज दो किलोमीटर पर सिंहपुर गांव है। यहां भेड़िये की दहशत में लोग रातभर जाग कर अपने मवेशियों की रक्षा करते हैं।
बुधवार देर रात गांव में जंगली जानवर घुस गया। अंधेरा होने की वजह से लोगों ने भेड़िया समझकर उसे घेर लिया। ग्रामीण लाठी-डंडा, बांका, कुल्हाड़ी, फावड़ा लेकर अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने पीट-पीटकर उसे मार डाला। जब सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा तो वह सियार निकला। ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। वन दरोगा रामसेवक ने बताया कि सियार को ग्रामीणों ने भेड़िया समझ कर मारा है। उसे दफन करा दिया गया है।
बकरी उठाकर भागा जंगली जानवर
कल्ली चौराहा। हाजीपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान राजपाल राजवंशी की एक बकरी को जंगली जानवर उठा ले गया। राजपाल राजवंशी ने बताया कि उनके घर के बच्चे बुधवार देर शाम गांव के पश्चिम बकरियां चराने गए थे। सभी बकरियां वापस आ गईं। एक बकरी वापस नहीं आई। जब बृहस्पतिवार सुबह खोजबीन की गई तो बकरी के कुछ अवशेष बाग में पड़े मिले। वहां पर कई पगचिह्न भी बने हुए थे।
विज्ञापन
लग रहा है कि भेड़िया बकरी को उठा ले गया। कुछ दिन पहले बेरसुआ गांव में एक पड़वे का भी भेड़िये ने शिकार किया था। ग्रामीण सोनू ऋषिकेशन, रामनरेश, छोटू ,मुन्ना, रिजवान, आसाराम, छंगा, अखिलेश ने बताया कि हमारे गांव में भेड़िया होने की दहशत बनी हुई है। वन दरोगा अनिल यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कर रहे हैं।
नवीनगर का वीडियो वायरल, भेड़िये देखने का दावा
लहरपुर के नवीनगर गांव में एक अज्ञात जंगली जानवर ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी व उनकी टीम ने नवीनगर गांव का दौरा कर लोगों को सतर्क किया। वहीं, क्षेत्र से एक जंगली जानवर का वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें कैद जंगली जानवर के ग्रामीण भेड़िया होने का दावा कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार देर शाम नवी नगर निवासी संजय की 12 वर्षीय पुत्री पूनम घर के बाहर खड़ी थी। उस पर एक अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया।
हमले में पूनम का पैर को जख्मी हो गया। पूनम के शोर मचाने पर जंगली जानवर मौके से भाग निकला। इसके बाद गांव के ही सचिन राज के पैर पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद गांव की रोशनी पर हमला किया। शोर मचाने पर जंगली जानवर मौके से भागकर भदफर चौराहे के पास एक मिठाई की दुकान में जा घुसा। इस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। लोगों ने भागते हुए जंगली जानवर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार पांडे ने घायल लोगों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह सियार है।
रसूलपुर में महिला ने भेड़िया देखने का किया दावा
खैराबाद के दहेलिया श्रीरंग गांव के मजरा रसूलपुर गांव निवासी प्रीती तिवारी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को घर से कुछ दूरी पर बने शौचालय गई थी। जैसे ही वह बाहर निकलीं तो उन पर भेड़िये ने छलांग मार दी। बताया कि भेड़िये की दूरी महज दो हाथ बची थी। वह भाग कर रोती बिलखती एक ग्रामीण के घर पर रुकीं। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर के पगचिह्नों की जांच की। वन विभाग इस जानवर को जंगली बिल्ली बता रहा है। क्षेत्र के बेनीपुर सिपाह के मजरा बेनीपुर में बुधवार रात मुकेश ने तालाब के किनारे एक जंगली जानवर को देखा। उसे भी विभाग जंगली बिल्ली बता रहा है।