{"_id":"677176b373eef262010d85a1","slug":"the-tiger-attacked-the-buffalo-when-the-shepherds-gathered-sitapur-news-c-102-1-stp1003-124479-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाघ ने भैंस पर किया हमला, चरवाहे जुटे तो खेत में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाघ ने भैंस पर किया हमला, चरवाहे जुटे तो खेत में घुसा
Sun, 29 Dec 2024 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Dec 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा बाघ लगातार हिंसक हो रहा है। रविवार को बाघ ने सरायन नदी के किनारे चर रही भैंस पर हमला कर दिया। चरवाहों का दावा है कि उन्होंने शोर मचाते हुए लाठी-डंडों से बाघ पर प्रहार किया तो वह गन्ने के खेत में घुस गया।
थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके में कई दिनों से बाघ की चहलकदमी से ग्रामीण भयभीत हैं। इसके बाद भी वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। गत शुक्रवार शाम बाघ ने एक किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।
इसके बाद उसने रविवार को भैंस पर हमला कर दिया। बताया गया कि ढोलई निवासी कमलेश चौधरी अपने साथियों के साथ रोज की तरह गांव के पश्चिम सरायन नदी के किनारे भैंस चराने गए थे। दोपहर के समय सभी चरवाहे खेत की मेड़ पर बैठकर बातें कर रहे थे। उनके मुताबिक अचानक भैंस चिल्लाने लगी। यही नहीं अन्य जानवर भी चिल्लाने व भागने लगे। इस पर सभी चरवाहे मौके की ओर दौड़े तो देखा कि बाघ ने एक भैंस को दबोच रखा है।
विज्ञापन
दावा है क्षत्रपाल सिंह, जयकरन चौधरी, राज चौधरी, ओमप्रकाश गुप्ता, विपिन सिंह, गगन शर्मा, तनू शर्मा, अनूप, हरिराम आदि ने शोर मचाते हुए बाघ पर लाठी-डंडे व गन्नों से प्रहार शुरू किया तो वह भैंस को छोड़कर पास के गन्ने के खेत में घुस गया। इसकी जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग वहां जमा हो गए। घायल भैंस को घर लाया गया। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सालय झरेखापुर की टीम ने भैंस का इलाज शुरू किया।
मौके पर भेजी गई टीम
भैंस पर बाघ के हमले की जानकारी मिली है। जांच के लिए मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई है। इलाके में गश्त जारी है।
-बीनू पाल, वन रेंजर हरगांव
गांव के पास दिखा बाघ, मचा हड़कंप
झरेखापुर (सीतापुर)। बनियानी गांव के पास रविवार भोर बाघ दिखने से हड़कंप मच गया। बाघ देख डरा-सहमा किसान किसी तरह घर पहुंचा। दहशत के कारण उसे तेज बुखार हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में रोष है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियानी गांव निवासी रंजीत सिंह उर्फ पिंकू ने बताया कि वह रविवार भोर करीब चार बजे हरगांव से गन्ना बेचकर घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास रास्ते से थोड़ी दूर बाघ दिखाई दिया। वह डर गया और पड़ोस के बाग से ट्रैक्टर मोड़कर दूसरे रास्ते से घर पहुंचा। गांव पहुंच लोगों को सारी बात बताई। सुबह ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो वहां पगचिह्न भी मिले। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ को देखने के बाद रंजीत इतना घबरा गया है कि उसे बुखार आ गया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने बताया खेतों में मौजूद बाघ कभी भी ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा सकता है। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई लेकिन कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुयश श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ दिखने की जानकारी नहीं थी। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।