{"_id":"6293bbb927d4e542835e43d5","slug":"the-tempo-overturned-due-to-the-collision-of-the-vehicle-the-driver-died-sitapur-news-lko6328470192","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से पलटा टैंपो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से पलटा टैंपो, चालक की मौत
विज्ञापन
7कमलापुर। थाना क्षेत्र में रविवार को सब्जी लादकर जा रहे एक टैंपो को वाहन ने टक्कर मार दी। टैंपो की टक्कर से चालक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार को इलाके के गड़िया हसनपुर निवासी नबी अहमद (25) टैंपो में सब्जी लादकर क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास स्थित मानपुर मंडी से जिला मुख्यालय की तरफ जा रहा था। इस दौरान टैंपो में चार अन्य सवारियां बैठी थी। हाईवे पर अचानक किसी वाहन ने उसके टैंपो में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टैंपो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक नबी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
शहर कोतवाली के अहाता कप्तान निवासी महेश (32) और गड़िया हसनपुर निवासी साहिल (25) समेत एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।