फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The team did not get tiger and leopard

टीम को नहीं मिला बाघ व तेंदुआ

Sun, 20 Dec 2020 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
The team did not get tiger and leopard
पिसावां/रामगढ़/सीतापुर। जिले के पिसावां इलाके में बाघ तो रामगढ़ में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। पग चिह्न मिलने के बाद वन विभाग की टीमें क्षेत्रों में रविवार को दिन भर कांबिंग करती रहीं लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

पिसावां प्रतिनिधि के अनुसार पड़ोसी जिला हरदोई की सीमा से आए बाघ के पग चिह्न ढखिया व हर्रैया गांव के निकट मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। हरदोई वन विभाग टीम की सूचना पर हरकत में आए सीतापुर के डीएफओ रुस्तम परवेज, एसडीओ एके पांडेय, महोली रेंजर राममूर्ति व लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी टीम द्वारा कांबिंग की गई।
विज्ञापन

महोली रेंजर राममूर्ति सहित कोई भी अधिकारी जानकारी देने से कतराते रहे। हरदोई रेंजर रत्नेश कुमार ने बताया कि बाघ के पग चिह्न शनिवार तक हरदोई के अरबापुर व अय्यारी गांव के निकट मिले थे। जिसके बाद सीतापुर के पिसावां इलाके के ढखिया गांव के आसपास उसी साइज के पग चिह्न मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोमती नदी में नाव के सहारे जंगल व पिसावां के ढखिया गांव तक कांबिंग की गई। हरदोई वन विभाग की टीम द्वारा सीतापुर डीएफओ को जानकारी दी गई थी। ढाखिया जलालनगर व हर्रैया गांव के बीच कांबिंग के दौरान पग चिह्न हर्रैया गांव के निकट गन्ने के खेत तक मिले है।
वन विभाग ने ग्रामीणों को हिदायत देते हुए अकेले खेतो में जाने से मना किया है। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार रविवार सुबह रामपुर खेवटा के आसपास पग चिह्न मिलने से वन विभाग ने तेंदुए के दोबारा लौट आने की पुष्टि की है। वन विभाग की टीम ने दिनभर कांबिंग की पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

पिंजड़े से बकरी चुरा ले गए चोर
वन विभाग द्वारा दो माह पूर्व थाना क्षेत्र संदना के खेवटा रामपुर के जंगलों में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया था। उसमें एक बकरी बांधी गई थी, पांच दिन पूर्व चोरों ने बकरी चोरी कर ली। मिश्रिख फारेस्टर एसएन शुक्ला ने बताया तेंदुआ शिकार के चक्कर मे पिंजड़े तक आया था। लेकिन उसमें बकरी न देख वह फिर से जंगल की तरफ चला गया। रविवार सुबह मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को पग चिह्न मिले हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed