{"_id":"648c9fd83a41ff7b6f049809","slug":"the-sweeper-ran-the-chc-superintendent-with-a-knife-sitapur-news-c-13-1-292308-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सफाईकर्मी ने सीएचसी अधीक्षक को चाकू लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सफाईकर्मी ने सीएचसी अधीक्षक को चाकू लेकर दौड़ाया
Fri, 16 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद(सीतापुर)। शराब का नशा सफाईकर्मी पर इस कदर चढ़ा कि उसने चाकू लेकर सीएचसी अधीक्षक को जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। इससे अफरातफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह उस पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार दोपहर सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर यादव एक कमरे में अपने अधीनस्थ के साथ मीटिंग कर रहे थे। तभी सीएचसी का सफाईकर्मी रामू नशे में धुम होने के बाद हाथ में चाकू लेकर कमरे में घुस गया। अधीक्षक ने जब उसे फटकार लगाई तो वह आग बबूला हो गया और चाकू लेकर उनकी तरफ दौड़ पड़ा।
जान से मारने की धमकी देने लगा। स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सफाईकर्मी का मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया सफाईकर्मी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर ने बताया कि यह सफाईकर्मी आए दिन नशे में धुत होकर हंगामा करता रहता है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।