{"_id":"695414df24140d9b6f08395e","slug":"the-suicide-of-blo-umesh-gautam-is-an-institutional-murder-ajay-rai-sitapur-news-c-102-1-slko1037-147284-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ उमेश गौतम की आत्महत्या सांस्थानिक हत्या है: अजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ उमेश गौतम की आत्महत्या सांस्थानिक हत्या है: अजय राय
Tue, 30 Dec 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कला के पलिया गांव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद राकेश राठौर व अन्य ने बीएलओ
रामपुर कलां। क्षेत्र स्थित पलिया गांव में मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद राकेश राठौर पहुंचे। उन्होंने बीएलओ उमेश गौतम के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उमेश गौतम का 25 दिसंबर को अटरिया में एक किराये के कमरे में फंदे से शव लटकता मिला था। परिजनों ने एसआईआर के काम के दबाव में उमेश द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीएलओ उमेश गौतम की आत्महत्या सांस्थानिक हत्या है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उमेश गौतम की संस्थानिक हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए कांग्रेस प्रयास करेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग की। वहीं, सासंद राकेश राठौर ने कहा कि उमेश गौतम की मौत पर राजनीतिक गलियारों में सन्नाटा छाया है। क्षेत्रीय सांसद और विधायक तक पीड़ित परिवार के घर जाना मुनासिब नहीं समझ रहे। कांग्रेस एसआईआर को बेकसूरों के गले का फंदा नहीं बनने देगी। इस मौके पर ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के नेता डाॅ. बृजबिहारी, सुनीला रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ ममता वर्मा, जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संगठन शिव प्रकाश सिंह, जिला महामंत्री व जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी हसीना खातून, जिला प्रवक्ता एहतेशाम बेग, प्रदीप चौहान व अन्य मौजूद रहे।