फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The story of the bravery of martyr Captain Manoj Pandey will resonate.

Sitapur News: गूंजेगी शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के पराक्रम की कहानी

Wed, 17 Dec 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The story of the bravery of martyr Captain Manoj Pandey will resonate.
सीतापुर। रूढ़ा गांव की गलियों से अनाम द्वीप तक अंकित परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के पराक्रम की कहानी अब राष्ट्रपति भवन में भी गूंजेगी। राष्ट्रपति भवन में बनाई गई परमवीर दीर्घा में शामिल 21 परमवीर चक्र विजेताओं में शहीद कैप्टन मनोज पांडेय का चित्र भी शामिल किया गया है। विजय दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने परमवीर दीर्घा का उद्घाटन किया। इस दौरान कैप्टन मनोज पांडेय के भाई मनमोहन को राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

जिले में कसमंडा ब्लॉक के रूढ़ा गांव में 25 जून 1975 को कैप्टन मनोज पांडेय का जन्म हुआ था। इंटर तक पढ़ाई करने के बाद पहले ही प्रयास में मनोज का चयन सेना में हो गया। इनकी पहली पोस्टिंग कश्मीर में सेंकड लेफ्टिनेंट के रूप में हुई थी। कैप्टन मनोज पांडेय ने कारगिल की जंग में वीरता दिखाते हुए दुश्मनों को धूल चटाई थी। इसके लिए मरणोपरांत उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके शौर्य को याद कर अंडमान निकोबार के एक अनाम द्वीप का नाम शहीद कैप्टन मनोज पांडेय कर चुके हैं। अब राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शहीद कैप्टन मनोज के भाई मनमोहन को विजय दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित कर सम्मानित किया है। राष्ट्रपति भवन में बनाए गए परमवीर दीर्घा में कैप्टन मनोज पांडेय का चित्र भी शामिल किया गया है। शहीद कैप्टन मनोज के भाई मनमोहन पांडेय वर्तमान में उत्तर प्रदेश की विधानसभा में डिप्टी चीफ मार्शल के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रोपदी मुर्मू से सम्मान पाकर मनमोहन भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन में बनाई गई परमवीर (गैलरी) में परमवीर चक्र से सम्मानित 21 विजेताओं के चित्र प्रदर्शित हैं।

इस गैलरी का उद्देश्य आगंतुकों को हमारे उन राष्ट्रीय नायकों के शौर्य की कहानी से अवगत कराना है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अदम्य संकल्प और साहस का प्रदर्शन किया था। यह उन वीर योद्धाओं की स्मृति को सम्मान देने की एक सराहनीय पहल है, जिन्होंने मातृभूमि की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed