फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The spirit of Eid-ul-Adha has started spreading in the markets

Sitapur News: बाजारों में छाने लगी ईद-उल-अजहा की रौनक

Sun, 24 May 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 24 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The spirit of Eid-ul-Adha has started spreading in the markets
बिसवां में सेंवई खरीदते लोग। संवाद
सीतापुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व को लेकर मुस्लिम परिवारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजारों में सेंवई की दुकानें आकर्षण का केंद्र हैं। जिले के प्रमुख नगर व कस्बों में भी दुकानों पर खरीदारी का सिलसिला चल रहा है। हालांकि, भीषण गर्मी के कारण ग्राहक शाम को पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बकरीद 27 या 28 मई को मनाई जाएगी। चांद नजर आने पर तारीख तय होगी। इस पर्व पर जहां ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है, वहीं मुस्लिम परिवारों के लोग जानवरों की कुर्बानी भी करते हैं। कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है। घरों में प्रमुख पकवान के रूप में सेंवई बनती हैं। दही-बड़े, छोले, पापड़ समेत कई अन्य पकवान भी बनाए जाते हैं।
विज्ञापन

शहर के कजियारा व कोट बाजार में दुकानों पर बनारसी, इलाहाबादी, लखनवी व कनपुरिया सेंवई ग्राहक खरीद रहे हैं। सेंवई विक्रेता अजहर ने बताया कि खुली सेंवई में मोटी वाली 70 रुपये तो महीन वाली 90 रुपये प्रति किलो है। एक किलो की पैकिंग वाली सेंवई की कीमत 120 से 160 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसवां के काला गेट चौराहे पर सेंवई की दुकान लगाए मो. नईम ने बताया कि गर्मी के कारण दिन में कम ग्राहक आते हैं। शाम को ग्राहक निकल रहे हैं। सेंवई की कई वैराइटी उपलब्ध हैं, लोग अपनी पसंद के मुताबिक खरीदते हैं। सेंवई को लजीज बनाने के लिए खोवा व मेवे भी मिलाए जाते हैं।

दुकानदार राजेश ने बताया कि बादाम, काजू, नारियल, किशमिश, मखाने, खोवा की बिक्री बढ़ी है। इसके अलावा कपड़े, टोपी व इत्र इत्यादि की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed