फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The question paper was difficult while someone said it was easy

Sitapur News: प्रश्न पत्र कठिन तो किसी ने बताया आसान

Sat, 15 Feb 2025 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 15 Feb 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
The question paper was difficult while someone said it was easy
सीतापुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन अंग्रेजी व आंत्रप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) की परीक्षा हुई। करीब दो हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। हाईस्कूल के छात्रों ने अंग्रेजी के कुछ प्रश्नों को कठिन बताया। वहीं, इंटर के छात्रों ने उद्यमिता परीक्षा को सामान्य बताया।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। पहले दिन हाईस्कूल में अंग्रेजी की परीक्षा हुई। वहीं इंटरमीडिएट की आंत्रप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) की परीक्षा। हाईस्कूल के छात्र अनुभव ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर अधिक कठिन नहीं था। आसानी से हल हो गया।
विज्ञापन

श्वेता ने कहा कि रिवीजन कर लिया था, जिससे अंग्रेजी के प्रश्नों को हल करने में मदद मिलीं। वहीं, एलपीएस के कई छात्रों ने अंग्रेजी के कुछ प्रश्नों को कठिन बताया। कहा कि कठिन प्रश्न हल करने में कुछ मुश्किल हुई। इंटर के छात्रों ने कहा कि उद्यमिता परीक्षा का प्रश्न पत्र सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंग्रेजी का ऐसा रहा प्रश्नपत्र
सीबीएसई हाईस्कूल की अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में तीन खंड बनाए गए थे। पहला खंड-ए रीडिंग स्किल सेक्शन से जुड़ा हुआ था। खंड-बी ग्रामर एंड क्रिएटिव राइटिंग स्किल का था। जबकि खंड-सी लिटरेचर टेक्स्टबुक से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed