{"_id":"693868de5734b9315f03d391","slug":"the-new-vehicles-will-improve-the-response-time-of-up-112-sitapur-news-c-102-1-slko1055-145841-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नए वाहनों से बेहतर होगा यूपी-112 का रिस्पांस टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नए वाहनों से बेहतर होगा यूपी-112 का रिस्पांस टाइम
Tue, 09 Dec 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी-112 मुख्यालय की ओर से जिले को पांच नये चार पहिया (पीआरवी) वाहन दिए गए हैं। ये वाहन उन पांच पुराने वाहनों की जगह लेंगे जो कबाड़ घोषित हो चुके थे। इन नये वाहनों को थानगांव, खैराबाद, सदरपुर, रामपुरकलां और तंबौर के लिए रवाना किया गया है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एएसपी उत्तरी, यातायात निरीक्षक आदि ने हरी झंडी दिखाकर इनको रवाना किया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इन पांच नये वाहनों के आने से आपातकालीन कॉल पर पहुंचने का रिस्पांस टाइम और भी बेहतर होगा।
बताया कि दर्ज आंकड़ों के अनुसार साल भर में दुर्घटना से संबंधित छह हजार 283 कॉल यूपी 112 पर आईं। इनमें से 690 कॉल ऐसी थीं, जिनमें घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को या तो एंबुलेंस से या फिर सीधे पीआरवी वाहन में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी।
विज्ञापन
एएसपी उत्तरी आलोक कुमार ने बताया कि कई बार तो ऐसा भी हुआ कि एंबुलेंस को किसी कारणवश देर हो गई, लेकिन पीआरवी वाहन पहले पहुंचे। बताया कि जिले में यूपी-112 के 92 वाहन (दो पहिया और चार पहिया) शामिल हैं।