फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The Model Code of Conduct will be strictly enforced during the MLC elections.

Sitapur News: एमएलसी चुनाव में सख्ती से होगा आचार संहिता का पालन

Sun, 11 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The Model Code of Conduct will be strictly enforced during the MLC elections.
सीतापुर। एमएलसी चुनाव को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। नामित अधिकारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवंटित कार्य भी संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए उड़नदस्ता दस्ते का गठन भी किया गया। दस्ते में नामित अधिकारी चुनाव के दौरान जनसभा, जुलूस आदि से संबंधित कार्रवाई की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौपेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की ओर से जारी आदेश के तहत जिले की सात तहसीलों में उड़नदस्ता दल गठित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें महोली, सदर सीतापुर, मिश्रिख, लहरपुर, बिसवां, सिधौली और महमूदाबाद तहसील शामिल हैं। प्रत्येक तहसील में प्रभारी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उड़नदस्ता को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करनी होगी। नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण से संबंधित शिकायत मिलने पर टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाने के साथ इसकी सूचना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, पुलिस अधीक्षक और कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध भी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed