फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The MLA said that those who do not have ration at home, their bill was Rs. 2.5 lakh

Sitapur News: विधायक बोले-घर में जिनके राशन नहीं, बिल आ गया ढाई लाख

Sat, 19 Jul 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The MLA said that those who do not have ration at home, their bill was Rs. 2.5 lakh
सीतापुर। बिजली विभाग के तीन दिवसीय मेगा शिविर में उपभोक्ताओं का दर्द साफ झलक रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का जब अफसरों ने संज्ञान नहीं लिया तो अब विधायक खुद ही उनकी आपबीती बता रहे हैं। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने एक उपभोक्ता की शिकायत पर कहा कि घर में राशन नहीं है और इनका बिल आ गया ढाई लाख रुपये। अब इसे सही करवाने के लिए वह भागदौड़ कर रहा है। कोई सुन नहीं रहा है।
विज्ञापन


रेउसा में आयोजित शिविर में सेवता विधायक ज्ञान तिवारी पहुंचे। अधिशासी अभियंता महमूदाबाद एसके वर्मा के सामने खुद ही उन्होंने शिकायतें सुनीं। रेउसा के सालपुर निवासी रामचंद्रर ने कहा कि घर में अप्रैल 2024 को गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई थी। घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। विधायक ने अफसरों को बताया कि पीड़ित के घर हम एसडीएम के साथ गए थे। मैंने पांच हजार व एसडीएम ने 13 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन


घर जलकर राख हो गया। परिवार पन्नी डालकर रह रहा है। पीएम आवास के लिए आवेदन करवाया है। इस पीड़ित के घर में केवल एक कमरा था। उसमें एक बल्ब जलता था। अब यह बिल कैसे ढाई लाख आ गया। एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि मीटर लगवाने के लिए दो बार ऑनलाइन आवेदन किया। दोनों बार रिजेक्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई उपभोक्ताओं ने कहा कि मीटर रीडर हर माह गांव नहीं आते है। विधायक ने मीटर रीडर को सामने बुलाया तो उसने कहा कि कभी कभार देर हो जाती है तो उपभोक्ताओं को जानकारी दे देते हैं। अधिशासी अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed