{"_id":"6ab2d0c7e6212e19630ad53a","slug":"filthy-water-inundates-roads-population-of-800-affected-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164403-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रास्तों पर भरा गंदा पानी, आठ सौ की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रास्तों पर भरा गंदा पानी, आठ सौ की आबादी प्रभावित
Wed, 23 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कस्बे के प्रमुख रास्ते पर वर्षों से बनी जलभराव की समस्या नाला खोदाई के बाद भी दूर नहीं हो सकी है। रास्ते पर लंबे समय से गंदा पानी भरा होने के कारण करीब 800 की आबादी को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव के कारण गांव की आठ सौ से अधिक आबादी को आवागमन में काफी परेशानी उठाना पड़ती है। जलभराव के कारण इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।
रेउसा बिसवां मुख्य मार्ग से जहांगीराबाद गांव में पोस्ट ऑफिस और श्याम श्री हॉस्पिटल के बीच से इंटरलॉकिंग खड़ंजा पश्चिम दिशा में अनुसूचित जाति बस्ती की ओर जाता है। इसी रास्ते पर खान क्लिनिक, गुलशन हैंडलूम और गुलशन प्लाईवुड फैक्टरी भी स्थित हैं। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों और अन्य लोगों की आवाजाही इसी रास्ते से होती है। ग्रामीणों के अनुसार जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्राम प्रधान से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
करीब एक पखवाड़े पहले ग्राम पंचायत ने जलनिकासी के लिए रेउसा बिसवां मुख्य मार्ग के किनारे बने नाले की खोदाई, सफाई और मरम्मत का काम शुरू कराया गया। नाले का काम अभी भी जारी है, लेकिन रास्ते पर जलभराव की समस्या अभी तक दूर नहीं हो सकी है। बारिश होने पर स्थिति और विकट हो जाती है। बीडीओ बिसवां धनंजय सिंह ने बताया कि पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराई जाएगी। नदी का जलस्तर बढ़ने से नाला निर्माण प्रभावित हुआ है। बाढ़ का पानी कम होते ही एक सप्ताह के भीतर नाला निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।