{"_id":"61992e7f498d1231ef3b8c25","slug":"the-miscreants-who-entered-the-house-took-goods-worth-one-and-a-half-lakhs-sitapur-news-lko60533794","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे बदमाश ले गए डेढ़ लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे बदमाश ले गए डेढ़ लाख का माल
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना थानगांव इलाके में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों को पकड़ने में गृहस्वामी घायल हो गया। रेउसा इलाके के राजपुर चौराहा निवासी कन्हैया लाल शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात अज्ञात लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
घर में रखी डेढ़ लाख की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। आहट पाकर गृहस्वामी कन्हैया की नींद खुल गई, टोंकने पर बदमाश भागने लगे। उन्हें पकड़ने के प्रयास में गृहस्वामी घायल हो गया और बदमाश मौके से भाग निकले। गृहस्वामी ने बदमाशों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जांच की, पीड़ित ने तहरीर दी है। एसओ थानगांव संतोष कुमार ने बताया कि दरवाजे से टकराने से गृहस्वामी को चोटें आईं हैं, बदमाशों ने हमला नहीं किया है। मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)