फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The miscreant got shot in the encounter, arrested

मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The miscreant got shot in the encounter, arrested
सीतापुर। महोली पुलिस ने गुरुवार को दिनदहाड़े 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बदमाश शातिर अपराधी है। उस पर हत्या, लूट समेत करीब 18 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

एएसपी एनपी ने बताया कि महोली इलाके के बड़ागांव निवासी अंबरीश यादव महोली कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। इसे जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद यह जिले में ही था। चार माह से पुलिस को बदमाश की तलाश थी। गिरफ्तारी को लेकर एसपी आरपी सिंह ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से तलाश और तेज हो गई थी। गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महोली के पाल्हापुर से इनायतनगर मार्ग पर इनायत नगर के पास दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। उसे पकड़ने के लिए पीछा किया गया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पीछा करने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस टीम की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। फायरिंग में गोली अंबरीश के पैर में जा लगी, इससे वह मौके पर ही गिर गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी ने बताया कि बदमाश कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर और जिलाबदर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की माने तो अंबरीश पहले भी दो बार 25 हजार का इनामी रह चुका है। पुलिस उसकी तलाश में थी। उसने आत्म समर्पण कर दिया था। फिर एक मामले में अंबरीश को आरोपी बनाया गया। उसे जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह इलाके में घूम रहा था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
प्रधान प्रतिनिधि है इनामिया
बदमाश बड़ागांव ग्राम पंचायत का प्रधान प्रतिनिधि भी है। उसकी पत्नी वहां की प्रधान है। यह ग्राम पंचायत महोली की काफी बड़ी ग्राम पंचायत है। ओबीसी सीट होने के चलते आरोपी की पत्नी चुनाव में खड़ी हुई थी। चुनाव में पत्नी विजयी रही। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ कई बार गांव में पूछताछ की गई लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।

दरोगा पर भी कर चुका फायरिंग
सूत्रों की मानें तो आरोपी ने पुलिसकर्मी पर भी फायरिंग की थी। घटना प्रधानी चुनाव से पहले की है। किसी बात को लेकर तत्कालीन कस्बा चौकी प्रभारी पर अंबरीश ने फायरिंग की थी, जिसमें दरोगा बाल-बाल बच गया था। मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed