{"_id":"60b2886e8ebc3e635648fdfb","slug":"the-man-who-strangled-the-child-after-the-misdeed-was-caught-sitapur-news-lko5801411170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म के बाद बालक का गला घोंटने वाला दरिंदा दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर्म के बाद बालक का गला घोंटने वाला दरिंदा दबोचा
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव इलाके में बुधवार पिता के साथ बुआ का तिलक चढ़ाने आए बाराबंकी के सात साल के बच्चे का शव गन्ने के खेत में मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बच्चे को गांव का ही एक युवक अगवा कर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।
बाराबंकी जिले के थाना रामनगर इलाके के एक गांव की युवती की शादी सीतापुर जिले के थाना थानगांव इलाके के एक युवक के साथ तय हुई थी। बुधवार को लड़की पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने के आए थे। तिलक समारोह से ही युवती के भतीजे को अगवा कर लिया गया था। बालक के गायब होने पर उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। अगले दिन गुरुवार सुबह गांव के बाहर नित्यक्रिया को गई महिलाओं को गन्ने के खेत में बच्चे का शव पड़ा मिला था। बालक की गला दबाकर हत्या की गई थी।
उसका गला उसी की पैंट से कसा हुआ था। शव नग्न हालत में था। हाथ-पैर भी बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। मृतक के प्राइवेट पार्ट पर भी चोटों के निशान थे। इससे बालक की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई। एसपी आरपी सिंह ने इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ महमूदाबाद समेत पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीमों को लगाया था।
विज्ञापन
एएसपी साउथ ने बताया कि खुलासे में लगी पुलिस टीमों को गांव से ही एक अहम क्लू मिला। जांच में सामने आया जिस गांव में तिलक चढ़ने आया था, उसी गांव का एक युवक अक्सर रेउसा में रहता है। उसका घर इसी गांव में है। तिलक समारोह के दौरान वह देखा गया था, लेकिन फिर आठ से नौ बजे के बीच वह लोगों को नहीं दिखा। इसी बीच बालक भी गायब हुआ था। इससे उसी पर पुलिस का शक गहराया।
एएसपी ने बताया कि शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बालक के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी प्रमोद पटवा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बालक को बिस्किट खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। जहां पर कुकर्म करने के बाद राज खुल जाने के डर से बच्चेे की हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया था।
एएसपी साउथ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और कुकर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान भेजा जा रहा है। एएसपी ने बताया कि आरोपी युवक की पत्नी मौजूदा समय में गर्भवती है।