{"_id":"6af5600fffd3acf1080907f4","slug":"husband-died-of-shock-after-his-wife-was-murdered-in-sitapur-who-was-suffering-from-cancer-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति ने भी तोड़ा दम, वह कैंसर से पीड़ित थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति ने भी तोड़ा दम, वह कैंसर से पीड़ित थे
Thu, 12 Nov 2026 12:16 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:16 PM IST
सार
सीतापुर में मारपीट में घायल चमेली की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात उनके कैंसर पीड़ित पति नरेश (58) की भी मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति ने भी तोड़ा दम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूपी के सीतापुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला की हत्या कर दी गई। सदमे से देर रात उसके पति ने भी दम तोड़ दिया। वह कैंसर से पीड़ित थे। परिवार में दो मौतों से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की है। गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें देवकली गांव निवासी चमेली गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पत्नी की मौत के कुछ घंटे बाद देर रात उनके पति नरेश की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नरेश लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कैंसर से पीड़ित थे। हालांकि, उनकी मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है। पत्नी की मौत के सदमे से जान जाने की बात कही रही है।
विज्ञापन