Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The Saksaria Mill will crush one lakh quintals of sugarcane daily.

Sitapur News: दि सेकसरिया मिल रोज करेगी एक लाख क्विंटल गन्ना पेराई

Thu, 12 Nov 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The Saksaria Mill will crush one lakh quintals of sugarcane daily.
बिसवां। दि सेकसरिया शुगर फैक्टरी के नवीन पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को हवन-पूजन के साथ हुआ। मिल मंदिर के पुजारी संदीप शर्मा ने मशीनों, डोंगे व कांटों की पूजा कराई। सर्वप्रथम बैलगाड़ी से गन्ने की तौल कराने वाली रामकुमारी जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली से तौल कराने वाले संतराम यादव को विधायक निर्मल वर्मा ने एक-एक बाल्टी व अंग वस्त्र प्रदान किया।
विज्ञापन


इसके बाद विधायक ने डोंगे की पूजा की और अतिथियों संग उसमें गन्ना डालकर पेराई का शुभारंभ किया। मिल के मुख्य अधिशासी अधिकारी आरसी सिंघल व गन्ना महाप्रबंधक अनूप कुमार ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में मिल की पेराई क्षमता बढ़ा दी गई है। इस बार प्रतिदिन एक लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम राहुल सिंह, सीओ हर्षित चौहान, पूर्व विधायक अजीत मेहरोत्रा, गन्ना समिति बिसवां के अध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, विवेक गुप्ता, नगर अध्यक्ष भाजपा पंकज गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौशर सिद्दीकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रदीप कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed