फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The lover bled by attacking the woman

प्रेमी ने महिला पर हमला कर किया लहूलुहान

Thu, 19 Aug 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The lover bled by attacking the woman
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बीती देर रात प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वारदात महिला के पति की गैर मौजूदगी में हुई। आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महमूदाबाद इलाके के मोहल्ला भट्ठा चमरहिया में लखीमपुर जिले की एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। बुधवार को वह शाहजहांपुर गया था। 35 साल की महिला घर में खाना बना रही थी। उसके बच्चे खेल रहे थे, इस बीच आरोप है कि लखीमपुर के पसिगवां इलाके का निवासी छोटे उर्फ दऊवा घर में घुस आया, जहां पर दोनों का विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पेट और सिर में गंभीर चोट आने से महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मोहल्ले के लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला को लेकर महमूदाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने महिला की हालत को नाजुक देखते उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रविशंकर प्रसाद, क्राइम इंस्पेक्टर उमाकांत दीपक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ महमूदाबाद का कहना है कि घटना को लेकर महिला के पति से फोन पर बात की गई। उसने बताया कि उसकी पत्नी का छोटे उर्फ दऊवा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी को लेकर घटना की गई है। पति ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि तहरीर पर महिला के प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed