फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The location of the cage installed at Rasulwa will be changed.

Sitapur News: रसुलवा में लगे पिंजरे की बदलेगी लोकेशन

Mon, 27 Jul 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 27 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The location of the cage installed at Rasulwa will be changed.
संदना क्षेत्र में ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत देती वन विभाग की टीम।- संवाद 
संदना। बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग अब रणनीति में बदलाव करने जा रहा है। रसुलवा में बाघिन ने जिस जगह किसान पर हमला कर मौत के घाट उतारा था, वहां लगा पिंजरा अब दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। रविवार को दिनभर कॉम्बिंग के बाद बाघिन का कोई सुराग न मिलने पर वन विभाग ने यह निर्णय लिया है। किसान की मौत के 11 दिन बाद भी बाघिन को पकड़ने में नाकाम वन विभाग के प्रति ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


किसान कमल किशोर की बाघिन के हमले में मौत होने के बाद वन विभाग का रेस्क्यू अभियान रविवार को 11वें दिन भी जारी रहा, लेकिन बाघिन का कोई सुराग नहीं मिला। दिनभर चली कॉम्बिंग के बावजूद न तो ताजा पगचिह्न मिले और न बाघिन किसी ट्रैप कैमरे में कैद ही हुई।
विज्ञापन


लगातार 11 दिनों से चल रहे अभियान के बाद भी वन विभाग के हाथ खाली हैं। विभाग की टीमों ने रविवार को गेंधारिया, बीजुआमऊ, शेरपुर, रसूलवा व उपरहितापुर समेत आसपास के खेतों, बागों व जंगल के किनारे सघन तलाशी अभियान चलाया। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की, लेकिन बाघिन की मौजूदगी का कोई नया प्रमाण नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग अब अपनी रणनीति में बदलाव की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार जिस स्थान पर किसान पर हमला हुआ था, वहां लगाए गए पिंजरे को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी है, जिससे बाघिन की संभावित आवाजाही वाले क्षेत्र में उसे ट्रैप किया जा सके।

उधर, बाघिन की दहशत का असर ग्रामीणों की दिनचर्या पर साफ दिखाई दे रहा है। बीजुआमऊ निवासी किसान रामकुमार ने बताया कि डर के मारे खेतों की तरफ जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। खेती-बाड़ी बाधित है। किसान कमता ने बताया कि जानवरों के लिए चारा लेने जाना मुश्किल हो गया है। इससे मवेशियों को पर्याप्त चारा नहीं मिल पा रहा है।


बाघिन की दहशत के कारण क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या सामान्य नहीं हो पा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा बाघिन दिखाई देने या उसके संबंध में कोई सूचना मिलने पर तत्काल विभाग को अवगत कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed