फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The leopard approached the cage and turned back.

Sitapur News: पिंजरे के पास जाकर लौट गया तेंदुआ

Fri, 18 Sep 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The leopard approached the cage and turned back.
 तेंदुए की तलाश में काॅम्बिंग करते वनकर्मी। - संवाद 
संदना। खेवटा में लगाए गए पिंजरे के आसपास तेंदुआ ने चक्कर लगाया पर अंदर जाने के बजाय बाहर से ही वापस चला गया। बृहस्पतिवार को पिंजरे के इर्दगिर्द तेंदुए के पगचिह्न मिले। बहरहाल, इलाके में चहलकदमी कर रहा तेंदुआ छह दिन बाद भी पकड़ से बाहर है। तेंदुए के पकड़े न जाने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन



मिश्रिख रेंज में छह दिनोें से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। इस दरम्यान लगातार तेंदुए के पगचिह्न मिलते रहे। ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई भी दिया, लेकिन वन विभाग उसे पकड़ नहीं पाया। छह दिनों में पिंजरे की लोकेशन भी दो बार बदलने का कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आया। हालांकि, खेवटा के पास लगाए गए पिंजरे के करीब तेंदुआ पहुंचा, लेकिन अंदर नहीं गया। बृहस्पतिवार को तेंदुए के पगचिह्न पिंजरे के आसपास मिले हैं।
विज्ञापन


पिंजरे के करीब पगचिह्न मिलने के बाद वन विभाग की टीम लगातार कैमरों की निगरानी के साथ क्षेत्र में काॅम्बिंग कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों की ओर जाने और पशुओं के लिए चारा लाने में डर लग रहा है। अंधेरा होने के बाद लोग अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिश्रिख रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगाए गए चार ट्रैप कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed