फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The lake of Shyamnath temple will be illuminated with 75 thousand lamps today.

Sitapur News: श्यामनाथ मंदिर का सरोवर आज 75 हजार दीपों से होगा आलोकित

Sat, 18 Oct 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 18 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The lake of Shyamnath temple will be illuminated with 75 thousand lamps today.
सीतापुर। शहर के श्यामनाथ मंदिर पर आज भव्य और दिव्य दीपोत्सव होगा। इस बार 75 हजार दीपों से सरोवर आलोकित किया जाएगा। रामपथ आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसे लेकर शनिवार को तैयारियाें को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

प्राचीन श्यामनाथ मंदिर पर भव्य दीपोत्सव मनाने को लेकर नगर पालिका प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा है। इस बार तीसरा दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। हर साल की तरह छोटी दिवाली पर इस बार श्यामनाथ मंदिर के सरोवर को 75 हजार दीप जलाकर जगमग किया जाएगा। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि श्यामनाथ मंदिर व सरोवर की भव्य साज-सज्जा कराई गई है।
विज्ञापन

रविवार शाम चार बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सरोवर की सीढि़यों पर दीपक सजाए जाएंगे। अंधेरा घिरने पर दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल पहली बार रामपथ का निर्माण कराया गया है। चुंगी चौराहे से श्यामनाथ मंदिर तक झांकी स्वरूप में रामपथ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





भजन संध्या व लेजर शो होगा
दीपोत्सव में लेजर शो और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। रंग-रोगन व सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। 75 हजार दीपों से सरोवर आलोकित होगा। इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा लोगों से आने की अपेक्षा है।
- नेहा अवस्थी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed