फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The headmaster molested a nine-year-old girl

प्रधानाध्यापक ने नौ साल की छात्रा से की छेड़छाड़

Thu, 09 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The headmaster molested a nine-year-old girl
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना इलाके में गुरुवार को शिक्षा के मंदिर से शर्मनाक घटना सामने आई है। छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवार को आपबीती बताई। मामले में पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

संदना इलाके के एक गांव की रहने वाली नौ साल की बालिका कक्षा चार की छात्रा है। गुरुवार को वह गोंदलामऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर गई थी। छात्रा का कहना है कि प्रधानाध्यापक अजय पांडेय उसे कमरे में ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ अश्लील बातें करते हुए छेड़खानी की। घटना का विरोध करते हुए बालिका घर पहुंची।
विज्ञापन

उसने आपबीती परिवार को बताई। छात्रा के पिता ने संदना थाने में तहरीर दी। एसओ संदना संजीव कुशवाहा ने बताया कि मामले में पिता की तहरीर पर प्रधानाध्यापक अजय पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में है। मामले में जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed