फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The head of two youths was shaved and rotated in the village

दो युवकों का सिर मुंडवा कर गांव में घुमाया

Tue, 16 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
The head of two youths was shaved and rotated in the village
अटरिया/सिधौली (सीतापुर)। अटरिया थाना क्षेत्र में बकरा चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने दो युवकों के सिर मुंडवा दिए। इसके बाद दोनों को गांव में घुमाया। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। जिम्मेदार हरकत में आए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद व पांच-सात अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हाईवे किनारे स्थित गोधना गांव के पूर्व हाजी अमीर अहमद का गांव के किनारे मुर्गी बाड़ा है। पांच दिन पूर्व उनके बाड़े के निकट बंधा बकरा चोरी हो गया था। शंका के आधार पर गांव के ही देवन रावत व उसके साथी मुन्नू नट को 14 जून की शाम चार बजे पकड़ लिया था। देवन मुर्गी बाड़े में नौकरी करता था।
विज्ञापन

बाड़ा मालिक के पुत्रों व गांव के युवकों द्वारा उनकी पिटाई करने के बाद सिर पर ब्लेड से चौराहा बना कर मुंह पर कालिख पोत दी गई। जिसके बाद गांव में घुमा कर वीडियो बनाया गया। इसके बाद कुछ युवकों ने इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया था। इस पर लखनऊ में बैठे पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। जिसके बाद उन्होंने अटरिया पुलिस की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की लताड़ खाने के बाद थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह मामले की जांच करने गांव पहुंचे। पुलिस ने गांव में धड़ पकड़ शुरू की, जिससे गांव में सन्नाटा पसर गया। पीड़ित देवन रावत की तहरीर पर पुलिस ने फुजैल अहमद, मकसूद, तालिब, अकरम व आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीन नामजद व एक अन्य व्यक्ति अशफाक को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed