फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The grand aarti of Maa Durga was performed with Dhunuchi.

Sitapur News: धुनुची से उतारी मां दुर्गा की भव्य आरती

Wed, 01 Oct 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 01 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The grand aarti of Maa Durga was performed with Dhunuchi.
सीतापुर। शहर में आयोजित पूजा पंडालों में मंगलवार को महाअष्टमी पूजा की धूम रही। विशेषतौर पर आंख अस्पताल प्रांगण में चल रहे श्रीश्री सर्वजनिन दुर्गोत्सव में पुरोहित दुर्गा पदो चक्रवर्ती ने महाअष्टमी पूजा, पुष्पांजलि व संधि पूजा संपन्न कराई। इसके बाद महामाई को प्रसाद का भोग लगाने के बाद इसका वितरण भक्तों में किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान माता के जयकारों से पूरा पूजा पंडाल परिसर गूंजता रहा। महाष्टमी पूजा पर भक्तों ने मां दुर्गा के शृंगार के साथ धूप, नैवेद्य, सिंदूर, पुष्प, फल, इत्यादि वस्तुओं के साथ पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। नवरात्र पर व्रत रखने वालों ने भी महामाई को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मां दुर्गा के भोग व प्रसाद वितरण का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। सायंकाल पंडालों में पंचमुखी दीपक, धुनुची , जल से भरा शंख, तौलिया, हाथ वाला पंखा, रेशे वाला पंखा, पान व सुपाड़ी के साथ मां दुर्गा की भव्य आरती उतारी गई। इसके बाद भक्तों ने महामाई को हलुवा, नारियल व विभिन्न प्रकार के लड्डुओं का भोग लगाया। सीतापुर आई अस्पताल में सजे पूजा पंडाल में एनएन चटर्जी, रंजीत दास, संजीव दास, आकाश राय, विश्वजीत पोले, श्यामल दत्ता, पंकज मुखर्जी, दीपक विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संधि पूजा में जगमग हुए 108 दीपक : श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गोत्सव में पुरोहित की ओर से दीप प्रज्वलित कर संधि पूजन का प्रारंभ किया गया। संधि पूजा में महिलाओं ने 108 कमल के पुष्प के साथ दीपक जलाकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना मां दुर्गा से की। 108 दीप जलने से पूरा पंडाल प्रकाश मय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed