फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The glory of Janmashtami started spreading in the temples and markets

मंदिरों व बाजारों में छाने लगी जन्माष्टमी की रौनक

Wed, 17 Aug 2022 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
The glory of Janmashtami started spreading in the temples and markets
सीतापुर में 11वीं वाहिनी पीएसी मंदिर में जन्माष्टमी की चलती तैयारियां। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों से लेकर बाजारों में पर्व को लेकर रौनक दिखने लगी है। लोग बाजार में झांकी बनाने के लिए झालर, अबरी, मूर्तियों की खरीदारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बीते दो सालों से कोविडकाल होने के चलते जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धालु धूमधाम से नहीं मना पा रहे थे। इस बार सारी बंदिशें हटने के बाद लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में अबरी, रंग बिरंगी झंडियों और मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। मोर पंख, भगवान के कपड़े सहित मुकुट भी बाजार में बिक रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिरों में भी झांकियों को बनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू दी है। शहर के 11वीं वाहिनी पीएसी मंदिर में जन्माष्टमी का मेला लगाया जाता है। स्थानीय पुलिसकर्मी ही मंदिर को सजाते हैं। भारी संख्या में लोग यहां बनी झांकी को देखने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के झूलेलाल मंदिर, राधा कृष्ण आदि में कलाकार अभी से झांकियों को सजाने में जुट गए हैं। परिसर को रंग बिरंगी झालरों से सजा कर मूर्तियों का रंगरोगन का कार्य भी काफी तेजी पर है। इसके साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों के लिए भी तैयारियां की जा रही है। शहर को मोहल्ला आलमनगर दुर्गा मंदिर के पास लगने वाली आदर्श झांकी, मन्नी चौराहे पर लगने वाली जनता झांकी के कलाकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं जो जन्माष्टमी से लगाकर दधि उत्सव तक भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का मंचन करते हैं।
झांकी के सामान की कीमत
मोर पंख- 10 रुपये
बांसुरी- 10 से 50 रुपये
वस्त्र- 20 से 100 रुपये
झालर-15 से 25 रुपये
पगड़ी-20 से 80 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed