फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The financial rights of Pradhan seez

परसेंडी के प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

Wed, 01 Jul 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
The financial rights of Pradhan seez
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। जिलाधिकारी ने ब्लॉक परसेंडी क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसेंडी के प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। ये कार्रवाई विकास कार्यों में बरती गई अनियमितताओं के कारण की गई। ग्राम पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। ये टीम संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का संचालन करेगी।
विज्ञापन

विकासखंड की ग्राम पंचायत परसेंडी की प्रधान आयशा खातून द्वारा कराए गए कार्यों में अनियमितताओं के चलते कुछ समय पहले ग्राम पंचायत के राकेश कुमार यादव, अनूप कुमार सिंह, इशरत अली ने ग्राम पंचायत के अधिकारियों व जिलाधिकारी से प्रधान की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने ग्राम पंचायत परसेंडी में कराए गए कार्यों की जांच के लिए दो सदस्सीय टीम गठित की थी।
विज्ञापन

इनमें डीआईओएस व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को नामित अधिकारी किया था। गठित टीम द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जांच की गई। जिलाधिकारी को जांच आख्या भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर डीएम व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्रधान से जवाब तलब किया था, लेकिन प्रधान ने कोई भी जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने परसेंडी में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए तीन सदस्य टीम गठित कर दी है। इनमें हरीश, चंद्रिका, सुखलाल शामिल हैं। ग्राम पंचायत परसेंडी में अंतरिम जांच जारी रहेगी। अंतरिम जांच की रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed