{"_id":"6aa051ba7d252ab7c80ca229","slug":"the-districts-power-supply-has-been-disrupted-for-three-days-sitapur-news-c-102-1-slko1053-163509-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन दिन से बेपटरी है जिले की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन दिन से बेपटरी है जिले की बिजली आपूर्ति
Tue, 08 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फाॅल्ट सही करते कर्मी
सीतापुर। जिले में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। 435 गांवों में तीन दिन से आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। कहीं दो तो कहीं तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। बार-बार फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
झरेखापुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 135 गांवों में संकट सबसे अधिक है। तीन फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को 24 घंटे में महज दो से चार घंटे बिजली मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी हवा चलते ही दो-तीन दिन तक आपूर्ति ठप हो जाती है। समस्या को लेकर कई बार शिकायत और धरना-प्रदर्शन भी किया जा चुका है। उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों पर फोन न उठाने और शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने मुख्य अभियंता को पत्र देकर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
रामपुर मथुरा के बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों में भी बिजली संकट बना हुआ है। यहां तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के कारण इतनी आपूर्ति भी बेअसर साबित हो रही है। उपभोक्ता रामलखन और नरेंद्र ने बताया कि क्षेत्र में जर्जर तारों का जाल फैला है। तेज हवा चलने या लोड बढ़ने पर तार टूट जाते हैं, जिससे आपूर्ति बाधित हो जाती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि जहां-जहां फॉल्ट आ रहे हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है।