{"_id":"60d2233e8ebc3e29fe5287c9","slug":"the-danger-of-deforestation-hovered-over-130-houses-sitapur-news-lko5836820103","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 घरों पर मंडराया कटान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 घरों पर मंडराया कटान का खतरा
विज्ञापन
लहरपुर क्षेत्र में बाढ़ इलाके में सुरक्षित स्थान पर नाव से गृहस्थी का सामान ले जाते ग्रामीण। (सं?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। शारदा व सरयू का पानी बिसवां तहसील में कहर मचा रहा है। फौजदारपुरवा, चौकीपुरवा व परमेश्वरपुरवा में कटान जारी है। इन गांवों के अब तक 76 परिवार कटान के डर से घर छोड़कर चले गए हैं। इन लोगों ने पक्के मकान तोड़ लिए है। अब इनके सामने भोजन का संकट खड़ा हो रहा है। एसडीएम ने पीड़ितों को मंगलवार को राहत सामग्री का वितरण कराया।
इन गांवों के करीब 130 घरों पर कटान का संकट मंडरा रहा है। ये लोग भी पलायन की तैयारी कर रहे हैं। फौजदारपुरवा के 20 लोग घर तोड़कर पलायन कर गए है। ये लोग दूलामऊ रोड पर कच्चा आशियाना बनाकर रह रहे हैं। परमेश्वरपुरवा व चौकीपुरवा के कई लोगों ने अपना घर तोड़ लिया है। लेखपाल सदानंद ने बताया कि अब तक इन गांवों से 76 लोग विस्थापित हो चुके हैं। इनमें 28 घर कच्चे व 12 घर पक्के कटे हैं। 16 लोगों की झोपड़ी कट गई हैं।
तहसीलदार बिसवां अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि विस्थापित परिवारों को बिसवां व्यापार मंडल की तरफ से मंगलवार को राहत सामग्री बंटवाई गई थी। लेखपाल गांव में ही रुककर पानी पर नजर बनाए है। जलस्तर बढ़ा है।